• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आखिर, युवाओं में इतनी हैवानियत क्यों बढ़ रही है?

Why is such brutality increasing among young people? - India News in Hindi

बिहार के नवादा में 15-20 लड़कों ने एक 40 वर्षीय व्यक्ति मोहम्मद अतहर हुसैन की पहले अंगुलियां तोड़ी, फिर प्लास से उसके कान काट दिए उसके बाद उसकी पैंट उतार उसके प्राइवेट पार्ट में पेट्रोल डाल दिया। वे यहीं नहीं रुके बल्कि उसके बाद प्राइवेट पार्ट में एक रॉड और घुसा दी। फिर उसका सिर फोड़ दिया। मोहम्मद अतहर हुसैन मर गया। यह बेहद हिंसक वारदात थी जो कि राजनीति नियोजित थी। क्योंकि पैंट उतारने से पहले उन्होंने उससे पूछा कि तुम्हारा धर्म क्या हैॽ इसके ठीक दो दिन पहले बिहार के ही मुजफ्फरपुर में एक 19 वर्षीय छात्र अभिषेक के भी कुछ लड़कों ने प्लास से नाखून उखाड़ दिए। उसके बाद चाकू से उसकी दोनों आंखें निकाल दीं। फिर उसके चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया हमलावर कोई और नहीं बल्कि उसी के दोस्त थे। अभिषेक मर गया। सासाराम में कुछ अपराधी किस्म के लड़कों ने एक लड़के के पैरों के नाख़ून उखाड़ दिए। फिर रॉड से पीट-पीट कर उसे मार डाला। मरने के बाद कुलवंत का शव पेड़ पर लटका कर चले गए। समस्तीपुर में कमला ने अपने पति के सिर पर हथौड़ा मार कर उसकी हत्या कर दी। उसने भी उसके नाख़ून उखाड़ कर फेंक दिए। वजह यह थी कि दिनेश ने कमला को नेल पॉलिश लगाने से मना कर दिया। जिससे वह क्रोधित हो गई थी। ये सभी घटनाएं पिछले दिनों की हैं जो बेहद हिंसक हैं। वैसे बिहार और बंगाल के लोगों में हिंसक प्रवृत्ति ज़्यादा है। वहां बात-बात में गोली मार देना वहां मामूली बात है। लेकिन यहां चिंता का विषय यह है कि 20-25 साल की उम्र के युवाओं में इतनी हैवानियत क्यों बढ़ रही है।
बिहार और बंगाल में यह देश में सर्वाधिक है जबकि भारत के शेष हिस्सों में इतनी नहीं। चूंकि इन दोनों राज्यों में गरीबी, अशिक्षा, पिछड़ापन और भरपूर शोषण से वहां इस तरह की विकृतियां बढती जा रही हैं। अभावग्रस्त जीवन ने वहां के युवाओं को अत्यधिक क्रूर बना दिया। लेकिन यहां चिंतनीय विषय यह है कि इस तरह की हत्याएं इन्ही दिनों में क्यों कर हो रही हैं। क्योंकि लगभग हर चार-पांच दिनों में ऐसी घटनाएं घट रही हैं। जहां तक नवादा वाली घटना का प्रश्न है तो वह एक राजनीतिक साज़िश है। लेकिन शेष घटनाएं भी ठीक वैसी ही हैं। ऐसा क्योंॽ
छह महीने पहले बिहार के ही गोपालगंज के स्वास्थ्य केंद्र में 27 वर्षीय दीना कुमार का कुछ पाटीदारों से विवाद हो गया था। उन्होंने दीना कुमार का पूरा शरीर चाकू से गोद डाला। उसके पैरों के नाख़ून काट दिए। दीना मर गया। यूपी के फतेहपुर में भी ठीक ऐसे ही एक दामाद कालू प्रसाद यादव को ससुरालियों ने हाथ-पैर बांध कर उसके नाख़ून उखाड़ दिए और पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। फिर भी जी नहीं भरा तो उसका पूरा बदन गर्म चिमटे से दाग दिया। स्थिति यह है कि बिहार में हर सप्ताह एक घटना ऐसी ही हो रही है जो कि बेहद चिंता का विषय है। लेकिन ऐसा भी है कि कभी-कभी एक तरह की ही घटनाएं देश-भर में लगातार घटना शुरू हो जाती हैं।
पिछले महीने पटना में एक लड़की सुशीला की बेवफ़ाई से गुस्साए उसके प्रेमी ने उसके घर में घुस कर उसकी आंखें फोड़ दी और सिर दीवार पर पटक-पटक कर मार डाला। यह सच है कि बिहारियों के ख़ून में ही हिंसा है। चूंकि ऐसे खून-खराबे की जितनी घटनाएं बिहार में होती हैं, भारत के शेष किसी भी राज्य में नहीं होती। लेकिन वहां हिंसा भरपूर है तो दिलेरी भी है। मुझे अच्छे से याद है कि 45 साल पहले पटना में अभिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की फिल्म काला पत्थर की शूटिंग चल रही थी तब एक रिवाल्वर की जरूरत पड़ गई। शत्रुध्न सिन्हा ने भीड़ में आवाज़ लगाई कि किसी के पास नक़ली रिवाल्वर है क्याॽ तभी अनेक लड़कों ने जो वहां मौजूद थे और शूटिंग देख रहे थे, ने अपनी-अपनी रिवाल्वर निकाल कर तत्काल दे दी जो असली थीं।
यही इस बात का प्रमाण है कि बिहार में खून-खराबा कितना आम है और अमूमन लोगों के पास रिवाल्वर रहती है। ये वही बिहार है जहां नालंदा विश्वविद्यालय और तक्षशिला जैसे विश्वविख्यात विश्वविद्यालय हैं और ये वही बिहार है जहां सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध में भयानक नरसंहार किया था और उसके बाद बौद्ध धर्म की शरण में चले गए। बिहार में घरेलू और बाहरी हिंसा का प्रतिशत देश में सर्वाधिक है। यहां स्त्री हो या पुरुष, दोनों में हिंसक प्रवृत्ति पाई जाती है और इसका सबसे बड़ा कारण है अशिक्षा और गरीबी। जिस पर किसी भी राज्य सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया।
इसी वर्ष जुलाई माह में मात्र 20 दिनों में हुईं 60 हत्याएं इस बात का प्रमाण हैं। चूंकि हत्या का यह प्रतिशत देश में सर्वाधिक है। राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार बिहार में सन 2022 में 2950 हत्याएं हुईं और 2025 में अब तक 3, 600 हत्याएं हो चुकी हैं। ये आंकड़े बयां करते हैं कि बिहार में खून-खराबा की क्या स्थिति है। इस अवसर पर सन 1931 का एक किस्सा याद आता है जब सुनीता और शान्ति नाम की दो नाबालिग़ लड़कियों ने कोमिला जो कि अब बांग्ला देश में है, जिला मजिस्ट्रेट चार्ल्स स्टीवन्स को गोली मार दी। 14 वर्षीय सुनीता और 13 वर्षीय शान्ति चार्ल्स स्टीवन्स के पास पहुंची और उनसे स्विमिंग क्लब के लिए अनुमति मांगी। तब दोनों ने पहले चार्ल्स स्टीवन्स को चॉकलेट दी। उन्होंने वह मुस्कुरा कर ले ली।
चॉकलेट खाते-खाते वह उनके कागज़ात पढ़ने लगा तभी दोनों ने अपने शॉल में छिपा कर लाई पिस्तौल से चार्ल्स स्टीवन्स को गोली मार दी। जैसे कि उनके लिए यह सामान्य बात हो। जबकि वे नाबालिग थीं फिर भी उनके दिमाग़ में इतना गुस्साॽ ऐसा करते हुए उन्हें कत्तई डर नहीं लगा। चार्ल्स की मौके पर ही मृत्यु हो गई।
आश्चर्य इस बात का हुआ कि वे दोनों इतना सब-कुछ हो जाने के बाद भी बिलकुल नहीं डरी। जब उन्हें कोर्ट ने सजा सुनाई तो वे हंस पड़ी। यहां सबसे खास बात यह कि सजा सुनने के बाद शान्ति घोष ने कोर्ट में कह दिया कि घोड़ों के अस्तबल ( ग़ुलाम भारत ) में रहने से तो मर जाना बेहतर है। लेकिन चूंकि वे दोनों नाबालिग़ थीं अतः कोर्ट उन्हें सजा-ए-मौत नहीं दे सकता था। ऐसे में कोर्ट ने उन्हें आजीवन कालापन कारावास की सज़ा दे दी।
बाद में 1939 में महात्मा गांधी के अनुग्रह से उन्हें छोड़ दिया गया। जेल से बाहर निकल कर शान्ति घोष ने 1942 में चटगांव के क्रान्तिकारी चितरंजन दास से शादी कर ली। भारत आज़ाद होने के बाद शान्ति पश्चिमी बंगाल विधानसभा और विधान परिषद की सदस्या बनीं। यह सारी बातें शान्ति घोष ने अपनी आत्मकथा में लिखीं। आत्मकथा में उसने यह भी लिखा कि यह बिहार है। यहां डरना मना है। तब के बाद शान्ति का यही वाक्य मुहावरा बन गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Why is such brutality increasing among young people?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nawada bihar violent incident, mohammad athar hussain murdered, 15-20 boys, fingers broken, ears cut pliers, petrol poured private parts, rod inserted private parts, head smashed, politically motivated, religion questioned before attack, ashok sharma, ajmer, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved