• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीरव मोदी और विजय माल्या पर ब्रिटिश कोर्ट में आज सुनवाई

Vijay Mallya case re-run, Nirav Modi extradition hearing begins today - India News in Hindi

नई दिल्ली। बैंकों को चूना लगाकर विदेश भागे दो कारोबारी नीरव मोदी और विजय माल्या के मामलों पर ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट कोर्ट में आज सुनवाई होगी। वहीं भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या पर भी शुक्रवार को सुनवाई होगी। बता दें कि नीरव मोदी 20 मार्च को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां जज ने उसकी पहली जमानत अर्जी को खारिज कर 29 मार्च तक हिरासत में भेज दिया था। नीरव के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद स्कॉटलैंड यार्ड ने उसे 19 मार्च को गिरफ्तार किया था। नीरव को अभी साउथ वेस्ट लंदन की वेंड्सवर्थ जेल में रखा गया है। ब्रिटेन की न्यायपालिका के प्रवक्ता ने कहा, सभी कागजात प्राप्त हो गए हैं और यदि पूर्ण सुनवाई की अनुमति दी जाती है तो अब इन कागजातों के आधार पर एकल जज के आवंटन का इंतजार है, जो इस पर निर्णय लेंगे। हालांकि, जज के लिए इस बात का फैसला करने का कोई समय निर्धारित नहीं है कि ब्रिटेन के हाई कोर्ट में विजय माल्या की अपील स्वीकृत की जाएगी या नहीं। यह फैसला अगले कुछ हफ्तों के भीतर होने की संभावना है। माल्या के भारत को प्रत्यर्पण का हाईकोर्ट आदेश दे चुका है। वहीं माल्या ने इसके खिलाफ अपील की है।
बता दें कि 13,500 करोड़ रुपए के पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में वांछित नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटिश प्रशासन को अनुरोध जुलाई 2018 में भेजा गया था। वहीं भारतीय शराब कारोबारी माल्या बैंकों को 9000 करोड़ रुपए का चूना लगाने के आरोपों में वांछित हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vijay Mallya case re-run, Nirav Modi extradition hearing begins today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vijay mallya, nirav modi, extradition hearing, india news, world news, world news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved