• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली में ऑटो ड्राइवर को पिटाई में तीन पुलिसकर्मी संस्पेंड

Three Delhi Cops Suspended For Beating up Auto Driver - India News in Hindi

नई दिल्ली। पश्चिमी उत्तर दिल्ली के मुखर्जीनगर इलाके में पुलिसकर्मियों के द्वारा एक ऑटो ड्राइवर को पीटे जाने का मामला सामने आया है। यह घटना रविवार शाम की है। जानकारी के मुताबिक, ग्रामीण सेवा का ऑटो पुलिस की गाड़ी से टकरा गया था। जिसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। ऑटो ड्राइवर के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि ऑटोचालक ने पुलिस अधिकारी के सिर पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक व बेटे की बीच सडक़ पर डंडों से पिटाई कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने ऑटो ड्राइवर और उसके बेटे दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बता दें, घटना के दौरान एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया था, जिसके बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं ऑटो ड्राइवर से तलवार छीनने के बाद पुलिसकर्मियों का गुस्सा सामने आया और उन्होंने ऑटो ड्राइवर की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। अपने पिता को मार खाते देख ऑटो ड्राइवर के बेटे ने पुलिसवालों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। ऑटो ड्राइवर का नाम सरबजीत बताया जा रहा है। वहीं इस घटना का वीडियो वायरल होने बाद 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। गुस्साए लोगों ने इनर रिंग रोड को जाम कर दिया और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Three Delhi Cops Suspended For Beating up Auto Driver
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi cops suspended, beating up auto driver, india news, india news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved