• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक फरवरी से पूरी क्षमता से चलेंगे सिनेमाघर, जावडेकर ने जारी की गाइडलाइंस

Theaters will run at full capacity from February 1, Javadekar released guidelines - India News in Hindi

नई दिल्ली। कोरोना के कारण प्रभावित चल रहा सिनेमाघरों का बिजनेस अब फिर पटरी पर लौटेगा। देश भर में पूरी क्षमता के साथ सिनेमाघरों के संचालन को मंजूरी मिली है। एक फरवरी से सौ प्रतिशत सीटें भरकर सिनेमाघरों का संचालन हो सकता है। गृहमंत्रालय की मंजूरी के बाद रविवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। सिनेमाघरों को इस दौरान कोविड 19 प्रोटोकॉल का पूरी सख्ती से पालन करना होगा। एंट्री प्वाइंट पर थर्मल स्कैनिंग अनिवार्य है। दो शो के बीच कुछ गैप रहेगा, जिससे आने और जाने वालों के बीच सोशल डिस्टैंसिंग का पालन हो सके। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रविवार को अपने आवास पर फिल्म स्क्रीनिंग से जुड़ी नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर्स (एसओपी) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, एक फरवरी से सारे सिनेमाघर में जितनी सीटें हैं, उतने लोग सिनेमा का आनंद ले सकते हैं। हम ज्यादा से ज्यादा ऑनलाइन बुकिंग को प्रोत्साहित कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने कहा कि दो शो के बीच में थोड़ा समय रहेगा। ताकि अचानक से भीड़ एकत्र न हो। सेनेटाइजेशन, कोविड प्रोटोकॉल की पूरी सावधानी बरतनी होगी। सिनेमा देखने वाले लोग वहां के स्टाल्स से खाद्य पदार्थ खरीदकर थियेटर में ले जा सकते हैं। प्रकाश जावडेकर ने कहा, वैसे तो ये बातें नॉर्मल हैं, लेकिन सिचुएशन एबनॉर्मल हो गई तो सारे बंधन आते गए और अब ये बंधन खत्म होने के कगार पर हैं। इसलिए ये सिनेमा हॉल सौ फीसदी क्षमता से चलेंगे। ये सिनेमा देखने वालों के लिए अच्छी खबर है। लोग इसका स्वागत करेंगे।
बता दें कि सौ फीसद क्षमता के साथ सिनेमाघरों को खोलने की बीते 27 जनवरी को गृहमंत्रालय ने मंजूरी दी थी। जिसके बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने नई एसओपी जारी कर सूचना रविवार को सार्वजनिक की है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Theaters will run at full capacity from February 1, Javadekar released guidelines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: theater, theaters will run at full capacity from february 1, javadekar released guidelines, february 1, cinema hall, prakash javadekar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved