• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बूचड़खाना बंद कराने गए अधिकारियों से समुदाय विशेष के लोगों की झड़प

बांदा। उत्तर प्रदेश में बांदा जिला मुख्यालय के खाई पार मुहल्ले में बुधवार को बूचड़खाना बंद कराने पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों का एक समुदाय विशेष से जुड़े लोगों से तीखी झड़प हो गई। अलबत्ता अधिकारियों को बैरंग वापस लौटना पड़ा है। नगर मजिस्ट्रेट रामेश्वरनाथ तिवारी ने बताया कि मुख्मयमंत्री के आदेश पर नगर सीओ के साथ बूचड़खाना बंद कराने खाई पार मुहल्ला कई अधिकारियों का अमला बुधवार को गया था, जहां एक समुदाय विशेष से जुड़े बूचड़खाना संचालकों ने इसके लिए नगरपालिका परिषद से जारी लाइसेंस का वास्ता देकर उलझ पड़े। उन्होंने बताया, "संचालकों ने तर्क दिया कि यदि भैंसा काटेंगे नहीं तो बेचेंगे क्या? हालात तनावपूर्ण न हो, इसलिए अधिकारी वापस चले आए हैं। अब अधिकारियों के साथ बैठक कर गुरुवार को बूचड़खाना बंद कराने की कोशिश की जाएगी।"

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Slaughterhouse close in banda
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: slaughterhouse, close, banda, boochadkhana, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, banda news, banda news in hindi, real time banda city news, real time news, banda news khas khabar, banda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved