• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

प्रवेश पत्रों में गड़बड़ी से परीक्षा में हो रही परेशानी, छात्रों ने किया हंगामा

कानपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियों के साथ उस वक्त निराशा हाथ लगी जब उनके प्रवेश पत्रों में भारी गड़बड़ी देखी। बोर्ड की लापरवाही के चलते छात्र-छात्राएं परीक्षा से वंचित होने को मजबूर हैं। कुछ जगहों पर पेपर देने भी दे रहे हैं तो देरी से। जिससे पूरा पेपर हल न होने से साल बर्बाद होने का खतरा बढ़ गया है। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए हंगामा काटा।
नौबस्ता स्थित प्रेम नारायण बालिका इंटर कॉलेज में छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा काटा। हंगामा का कारण प्रवेश पत्रों में की गई भारी चूक है, जिसके चलते सैकड़ों छात्र-छात्राओं को भविष्य अधर में फंस गया है। कॉलेज से मिले प्रवेश पत्रों में किसी में नाम गलत है तो किसी में फोटो, जिसके चलते उन्हें परीक्षा में बैठने नहीं दिया जा रहा है। यहीं नहीं इसके चलते उन्हें संदिग्धों की नजर से देखा गया। साल बर्बाद होता देख छात्रों ने डीआईओ से बात की, तब उन्होंने मौखिक आदेश दिया और परीक्षार्थियों को एग्जाम देने दिया गया।
छात्र छात्राओं ने हंगामा करते हुए आरोप लगाया कि प्रेम नारायण इंटर कॉलेज ने ईश्वरचंद शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज से फॉर्म भरवाया था। इन सभी 144 बच्चों का सेंटर फैजे-आम इंटर कॉलेज गया था। हंगामा करते ही प्रेम नारायण इंटर कॉलेज के प्रबंधक जीएस भदौरिया व प्रिंसिपल पीछे के दरवाजे से भाग निकले।

क्या है पूरा मामला

प्रेम नारायण इंटर कॉलेज ने छात्र छात्राओं के 12वीं के रजिस्ट्रेशन ईश्वरीचंद शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज से करवाए थे जिसके लिए उनसे 20 हजार तक की रकम वसूली गयी और कहा गया की इंटर में पास करने तक की जिम्मेदारी है। जब बच्चों को प्रवेश पत्र मिला तो तस्वीर कुछ और ही थी। उनमे फ़ोटो और नाम सब रजिस्ट्रेशन कार्ड से अलग थे।
छात्र अमन वर्मा ने बताया कि कल उसका कॉमर्स का एग्जाम है वहीँ सुरभि ने बताया की उसका हिन्दी का दूसरा प्रश्न पत्र है लेकिन समझ में नहीं आ रहा है कि पेपर कैसे देंगे। छात्र रत्नेश ने बताया कि उसके प्रवेश पत्र में तो सभी विषय भी गलत लिखे हुए हैं।


अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Problems in examinations in the entrance papers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: problems, examinations, entrance papers, admit card, kanpur, up borad exam , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved