• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खाटूश्यामजी मेले में पुलिस की छापेमारी में खुली भिखारियों की पोल

Police arrested beggars - Sikar News in Hindi

जयपुर। खाटूश्यामजी मेले में उस समय अजीबो-गरीब हालात देखने को मिले जब पुलिस ने वहां भिक्षावृत्ति में लगे लोगों की धडपकड़ की कार्रवाई की तो भिखारियों की पोल खुल गई। मामला यही पर खत्म नहीं हुआ जब पुलिय वहां से पकड़े दिव्यांग का टेस्ट कराने अस्पताल में ले गए तो वहां जांच में सामने आया कि किसी ने जला हुआ दिखने के लिए कैमिकल लगा रखा था तो किसी ने चोट दिखाने के लिए प्लास्टर बांध रखा था। रींगस पुलिस थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि इस मेले में दर्शनार्थियों के साथ सैकड़ों की संख्या में भिखारियों का भी जमावड़ा लग गया है। दर्शनार्थियों को हो रही परेशानों का ध्यान में रखते हुए स्थानीय रींगस थाना पुलिस ने छापे मारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने ऐसे आधा दर्जन भिखारी पकड़े, जो हाथ पैर जले होने व अन्य शारीरिक विकृतियों को दिखा भीख मांग रहे हैं। डाक्टरों का कहना था कि लोगों से पैसे मांगने के चक्कर में ये लोग कैमिकल व अन्य बनावटी सामान का उपयोग कर खुद को विकृतियों से ग्रसित बता रहे हैं। खुद को अंग न होने के कारण काम करने में असमर्थ दिखने और दिव्यांग दिखाकर भीख मांगने वाले लोगों की जांच की गई तो अंग सलामत निकले।

[ आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Police arrested beggars
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police, arrested, beggars, khatushyam ji mwela, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news, sikar news in hindi, real time sikar city news, real time news, sikar news khas khabar, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved