जयपुर। खाटूश्यामजी मेले में उस समय अजीबो-गरीब हालात देखने को मिले जब पुलिस ने वहां भिक्षावृत्ति में लगे लोगों की धडपकड़ की कार्रवाई की तो भिखारियों की पोल खुल गई। मामला यही पर खत्म नहीं हुआ जब पुलिय वहां से पकड़े दिव्यांग का टेस्ट कराने अस्पताल में ले गए तो वहां जांच में सामने आया कि किसी ने जला हुआ दिखने के लिए कैमिकल लगा रखा था तो किसी ने चोट दिखाने के लिए प्लास्टर बांध रखा था।
रींगस पुलिस थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि इस मेले में दर्शनार्थियों के साथ सैकड़ों की संख्या में भिखारियों का भी जमावड़ा लग गया है। दर्शनार्थियों को हो रही परेशानों का ध्यान में रखते हुए स्थानीय रींगस थाना पुलिस ने छापे मारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने ऐसे आधा दर्जन भिखारी पकड़े, जो हाथ पैर जले होने व अन्य शारीरिक विकृतियों को दिखा भीख मांग रहे हैं। डाक्टरों का कहना था कि लोगों से पैसे मांगने के चक्कर में ये लोग कैमिकल व अन्य बनावटी सामान का उपयोग कर खुद को विकृतियों से ग्रसित बता रहे हैं। खुद को अंग न होने के कारण काम करने में असमर्थ दिखने और दिव्यांग दिखाकर भीख मांगने वाले लोगों की जांच की गई तो अंग सलामत निकले।
[ आस्था या अंधविश्वास! मात्र 11 रुपए में धुलते है ‘पाप’]
[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]