• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन बढ़े, यहां जानें कितने बढ़े दाम

petrol diesel prices rise for second consecutive day - India News in Hindi

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही। दिल्ली कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई। डीजल दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में नरमी देखी गई। अमेरिका में कच्चे तेल का भंडार बढ़ने की रिपोर्ट के बाद कीमतों में नरमी आई है। हालांकि ब्रेंट क्रूड का भाव 67 डॉलर प्रति बैरल के करीब बना हुआ था। बाजार के जानकारों की माने तो पेट्रोल और डीजल के दाम में अभी और वृद्धि हो सकती है, क्योंकि पिछले करीब दो सप्ताह में ब्रेंट क्रूड के भाव में पांच-छह डॉलर प्रति बैरल का इजाफा हुआ है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.29 रुपये, 73.39 रुपये, 76.93 रुपये और 74.02 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चारों महानगरों में डीजल की कीमतें भी बढ़कर क्रमश: 66.48 रुपये और 68.27 रुपये प्रति लीटर, 69.63 रुपये और 70.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.24 फीसदी की कमजोरी के साथ 66.91 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 67.06 से 66.87 डॉलर प्रति बैरल के बीच रहा।
न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के मार्च सौदे में 0.19 फीसदी की नरमी के साथ 55.85 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था। इससे पहले डब्ल्यूटीआई के वायदा सौदे में 56.98 से 56.75 डॉलर प्रति बैरल के बीच कारोबार दर्ज किया गया। अमेरिकी एजेंसी ईआईए की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में पिछले सप्ताह तेल का भंडार 37 लाख बैरल बढ़कर 45.45 करोड़ बैरल हो गया।
-आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-petrol diesel prices rise for second consecutive day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: petrol, diesel, prices rise, पेट्रोल, डीजल, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved