• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट्रोल, डीजल के दाम दूसरे दिन भी बढ़े

Petrol, diesel prices also increased on the second day - India News in Hindi

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को फिर लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई। पेट्रोल का भाव देश में फिर एक नई उंचाई पर चला गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में हाल के दिनों में आई तेजी से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हो रही है। हालांकि बीते सत्र में कच्चे तेल के दाम में गिरावट दर्ज की गई। तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे, जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, मुंबई में 26 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 85.70 रुपये, 87.11 रुपये, 92.28 रुपये और 88.29 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 75.88 रुपये, 79.48 रुपये, 82.66 रुपये और 81.14 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं।
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का मार्च डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को बीते सत्र से 1.80 फीसदी की गिरावट के साथ 55.09 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।
न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का मार्च अनुबंध भी सप्ताह के आखिरी सत्र में बीते सत्र से 2.15 फीसदी की गिरावट के साथ 51.99 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Petrol, diesel prices also increased on the second day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: petrol, diesel prices also increased on the second day, price rise, petrol, diesel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved