• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पणजी विधायक, महापौर और पूर्व उप-महापौर पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Panaji MLA, Mayor, ex-Deputy Mayor booked for molestation Lead, Correcting headline - India News in Hindi

पणजी। पणजी के कांग्रेस विधायक, महापौर और पूर्व उप-महापौर पर शनिवार को राज्य की राजधानी में एक कैसीनो कार्यालय के बाहर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान एक महिला से कथित रूप से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा। कांग्रेस विधायक अटानासियो मोनसेरेट ने कहा है कि यह अभियान एक सार्वजनिक स्थान पर चला और उस समय कोई अप्रिय घटना नहीं हुई थी। एक कैसीनो कार्यालय के सामने के हिस्से को तोड़े जाने का विरोध कर रही एक महिला ने प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला ने पुलिस में पणजी के विधायक अटानासियो मोनसेरेट, महापौर उदय मडाइकर और पूर्व उप-महापौर यश पारेख के खिलाफ एक शिकायत दर्ज की।
महिला ने आरोप लगाया कि विध्वंस का विरोध करने के दौरान उसके साथ तीनों लोगों ने छेड़छाड़ की। गोवा पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, "पणजी के पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दर्ज की गई है। हमने शुरुआती जांच शुरू कर दी है।"
भारतीय दंड संहिता की धाराओं- 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने), 354 (अपमानजनक हरकत), 504 (शांति भंग) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पत्रकारों से बात करते हुए, मोनसेरेट ने कहा कि वह केवल कैसीनो परिसर के बाहर पणजी शहर में निगम द्वारा चलाए गए अतिक्रमण अभियान का निरीक्षण कर रहे थे।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Panaji MLA, Mayor, ex-Deputy Mayor booked for molestation Lead, Correcting headline
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: panaji mla, panaji mayor, panaji ex-deputy mayor, booked for molestation lead, correcting headline, india news, india news in hindi, panaji congress mla atanasio monserrate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved