• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रविशंकर ने पूछा-मोदी के मंत्री लोगों के संपर्क में रहते हैं तो, क्या समस्या है?

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री संभ्रांत नहीं हैं और जमीनी स्तर पर आम लोगों के संपर्क में रहते हैं। वह मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल कि क्यों मोदी मंत्रिमंडल के मंत्री गुजरात में डोर-टू-डोर चुनाव अभियान में व्यस्त हैं उधर संसद के शीत सत्र की घोषणा अभी तक नहीं हो पाई है। का जवाब दे रहे थे। रविशंकर प्रसाद ने कहा, अगर इस सरकार के मंत्री लोगों के संपर्क में रहते हैं तो, इसमें क्या समस्या है? हमें लोगों से मिलने और उनके घर जाने में(डोर टू डोर में) कोई समस्या नहीं है। मोदी सरकार के मंत्री संभ्रांत नहीं हैं। हम लोग केवल ट्वीट नहीं करते, बल्कि जमीन पर भी जाते हैं। उन्होंने कहा, जहां तक संसद सत्र का सवाल है, मैं समझता हूं कि संसदीय कार्य समिति इस पर निर्णय लेगी। संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार उनके संपर्क में हैं। गुजरात में नौ व 14 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व पाृर्टी अध्यक्ष अमित शाह का गृह राज्य है, इसलिए भाजपा मतदाताओं तक पहुंच बनाने में कोई कमी नहीं छोडऩा चाहती है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टी संसद के शीत सत्र जल्द आयोजित करने की मांग कर रही है। कांग्रेस ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि मोदी सरकार जानबूझ कर संसद का सामना करने से भाग रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Modi ministers not elitist: Ravi Shankar Prasad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union information technology minister, ravi shankar prasad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved