• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मनरेगा का बकाया मजदूरी भुगतान एक सप्ताह में होगा

MGNREGA wages will be paid in one week - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सोमवार को विधानसभा में बताया कि डूंगरपुर जिले की डूंगरपुर एवं बिछीबाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों का बकाया भुगतान को एक सप्ताह में कर दिया जाएगा। राठौड़ राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिकों के भुगतान में किसी तरह की देरी में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लापरवाही रही है तो उसकी तत्काल सचिव स्तर के अधिकारी से जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि डूंगरपुर एवं बिछीबाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र में वर्तमान में 3 लाख 16 हजार जॉब कार्डधारी है जिनमें से इस वर्ष 2 लाख 46 हजार परिवारों को रोजगार दिया गया है जो 78 प्रतिशत के आस-पास है। पंचायतराज मंत्री ने कहा कि इन क्षेत्रों में किसी तरह का डबल जॉब कार्ड नहीं होने चाहिए फिर भी डबल जॉब कार्ड की किसी गलती के कारण बन रहे हैं तो उसकी जांच कराई जाएगी। इससे पहले विधायक देवेन्द्र कटारा के मूल प्रश्न का जवाब देते हुए राठौड ने कहा कि डूंगरपुर जिले की पंचायत समिति डूंगरपुर एवं बिछीवाडा़ में वित्तीय वर्ष 2016.17 का श्रमिकों के श्रम भुगतान के लिए माह फरवरी 2017 के प्रथम पखवाड़े तक का एफटीओ जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी नरेगा अधिनियम के प्रावधानानुसार मस्टररोल समाप्ति के 15 दिवस में भुगतान किये जाने का प्रावधान है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MGNREGA wages will be paid in one week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rural development and panchayat raj mantri rajendra rathod, rajasthan vidhansabha, jaipur news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved