• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

Reliance Jio : रिलायंस जियो के 6 पैसे प्रति मिनट वसूलने के कदम का क्या होगा असर!

कोटक इंटेस्टीट्यूशनल इक्विटीज की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारती और वोडाफोन आइडिया पर फैसले के असर का अनुमान लगाना आसान नहीं है। इसमें कहा गया है कि भारती और वीआईएल पर प्रभाव का अंदाजा लगाना दो कारणों से आसान नहीं है। पहला यह कि ये दोनों कंपनियां या तो पूरी तरह से जियो के नक्शेकदम पर चल सकती हैं या नहीं चल सकतीं। भारती और वीआईएल के पास चुनिंदा या सभी ग्राहकों में अधिक प्रतिस्पर्धी बनने का अवसर है, अगर वे जियो के कदम का केवल आंशिक रूप से अनुसरण करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारा मानना है कि दोनों कंपनियों को इस पर ध्यान से विचार करना चाहिए और इस पर जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। दूसरा कारण है कि भारती और वीआईएल के सभी ग्राहक असीमित वॉइस कॉल स्कीम से नहीं जुड़े हैं। पोस्टपेड सेगमेंट में मूल्य वृद्धि में गतिशीलता है जो वैसे भी आईयूसी से परे जाती है।
कोटक की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया दोनों के लिए एआरपीयू (प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व) में 'सार्थक' वृद्धि की संभावना है। अगर जियो का एआरपीयू बढ़ता है, तो अन्य दो कंपनियां भी वृद्धि करेंगी।
पिछले हफ्ते रिलायंस जियो ने प्रतिद्वंद्वी नेटवर्क पर को वॉयस कॉल के लिए 6 पैसे प्रति मिनट शुल्क लगाने की घोषणा की, इस कदम की अन्य निजी कंपनियों ने आलोचना की।
वोडाफोन आइडिया ने घोषणा को जल्दबाजी में उठाया अनुचित कदम करार दिया और एयरटेल ने मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली कंपनी के इस कदम को इंटरकनेक्शन चार्ज को कम करने के लिए चली गई चाल बताया।

(आईएएनएस)

यह भी पढ़े

Web Title-How will reliance jios 6 paise per min move play out
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: reliance jio, reliance jio customers, jio customers, jio new plan, jio customers will have to pay 6 paisa per min for calling, telecom regulatory authority of india, trai, mukesh ambani, jio mobile phone calls, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved