• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
4 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

मकर: यात्रा का विचार त्याग दें। यात्रा से लाभ नहीं होगा। आपके प्रभाव में काफी बढ़ोत्तरी होगी। बहुत बड़ी श्रेणी के लोगों से मिलना हो सकता है। आप किसी खास कार्य को बनाने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करेंगे। किसी की मदद भी कर सकते हैं। भूमि-भवन जैसे मामलों में रुचि बढ़ेगी या कोई काम होगा। दूसरे शहरों से लाभ बढ़ेगा या आपके व्यापार का विस्तार होगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपकी बहुत चलेगी। आध्यात्म में रुचि बढ़ेगी, धार्मिक पुस्तकें भी पढऩे को मिल सकती हैं। निकट संबंधियों से सावधान रहें। कुंभ: आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि आप कई सारे निर्णय लेंंगे। एक तरफ आप खर्चा बचाने का प्रयास करेंगे तो दूसरी तरफ जबर्दस्त खर्चा करना पड़ेगा। लाभ की मात्रा लगातार बढ़ेगी। आर्थिक नीतियों में थोड़ा सा बदलाव लाने की जरूरत है। कार्य-विस्तार को संभालने में दिक्कतें आएंगी। साथी के काम-काज में लाभ होगा। यात्राएं लाभदायक हो सकती हंै अगर योजनाएं ढंग से बनाई गई हों। दूसरे शहरों से भी लाभ हो सकता है। शत्रु परास्त होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। भाग-दौड़ कुछ ज्यादा ही करनी पड़ेगी परंतु उसका लाभ आपको ज्यादा ही मिलेगा। मीन: आज सामाजिक प्रतिष्ठा काफी बढ़ेगी। आपके किसी प्रयास की वजह से रुके हुए काम बनेंगे और अर्थ-लाभ भी होगा। किसी समारोह में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। खान-पान और मनोरंजन सभी कुछ मिलेगा। किसी कानूनी विवाद का डर है। संतान को कुछ समस्याएं रहेंगी परंतु आपके पास उनका कोई समाधान नहीं होगा। शत्रु आपके विरुद्ध तरह-तरह की योजनाएं बनाएंगे परंतु उनको खुद को ही नुकसान हो सकता है। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं या किसी मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। गुप्त आय हो सकती है। सरकार से या पिता से संबंध सुधरेंगे या मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 3 jan 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 3 jan 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved