• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

कर्क: आज काफी लोगों से मिलना होगा और आप लोगों का काम करते-करते थक जाएंगे। सार्वजनिक सम्मान की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है। निजी संबंधों में भी आज का दिन बहुत अच्छा है। सरकारी लोग इतनी आसानी से आपका काम नहीं करने वाले हैं। आपको किसी अन्य की मदद लेनी होगी। संतान के सभी विषयों के हल के लिए आपको किसी की मदद लेनी पड़ सकती है। आर्थिक लाभ की मात्रा बढ़ेगी। साझा भाव से काम करने में लाभ होगा। साथी के काम में आपको लाभ होगा। सिंह: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा, आपके रुके हुए काम बनेंगे। किसी खास बात को लेकर मन में कई तरह की शंकाएं रहेंगी परंतु आप निश्चित होकर अपना काम करेंगे। मित्र आज बहुत मददगार हैं, उन्हें आपके साथ काम-काज करने में बड़ी सुविधा रहेगी। आर्थिक लाभ रुक-रुककर होगा, समय आपके पक्ष का बना है। विरोधियों से नरमी से ही बात करना ठीक रहेगा। आपका आधा काम उसी से ही बन जाएगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी समस्या रहेगी परंतु पिता के लिए समय ठीक है। संतान का आपके प्रति रुख अच्छा रहेगा। किसी निकट रिश्तेदार से भी आज मिलना हो सकता है। कन्या: आज यात्रा का विचार त्याग दें। यात्रा का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है, बैठे-बैठै भी अच्छा व्यवसाय कर लेंगे। यदि नौकरी करते हैं तो आपका प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है जिससे आपको तसल्ली रहेगी। संतान को लेकर मन में जो आशंकाएं चल रही हैं वह निराधार हो जाएंगी और आपको निश्चित रहना चाहिए। स्थान बदलने का दबाव बना रहेगा। किसी भूमि पर विक्रय का दबाव हो सकता है। अनावश्यक खर्चों को रोकने के लिए आप कोशिश करें, सफलता मिल सकती है। किसी नए स्रोत से भी धन प्राप्त हो सकता है।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 3 jan 2021 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 3 jan 2021, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved