• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
3 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि के लोगों का भविष्यफल

तुला: आज व्यावसायिक यात्राओं का दबाव रहेगा। आपके लिए यही अच्छा है कि यात्राएं संपन्न कर लें क्योंकि आर्थिक लाभ होगा। खान-पान में दूषण रहेगा। गृहस्थ जीवन में माहौल अच्छा नहीं रहेगा। आप जो कुछ कामनाएं कर रहे हैं उसके हिसाब से लाभ प्राप्ति तो हो सकती है परंतु रुपया आपके पास टिकेगा नहीं। भूमि-भवन या वाहन संबंधी सुविधाएं बढ़ेंगी। आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। नौकरी करते हैं तो बॉस से संबंध अच्छे नहीं रहेेंगे। कोई ना कोई मन-मुटाव का कारण बना रहेगा। यद्यपि आपका काम-काज लगातार अच्छा रहेगा। वृश्चिक: आज पुराना बकाया काम निपटाने की योजना बनाएंगे। आपके दृढ-निश्चय के कारण और लोग भी आपके साथ जुड़ जाएंगे। आज जो कुछ भी करेंगे उस पर आपकी छाप रहेगी। दोपहर बाद घर में या कार्यालय में क्रोध का सा वातावरण रहेगा और इसका आपके कामकाज पर असर पड़ेगा। आप मन ही मन भ्रमित रहेंगे कि क्या करें और क्या ना करें? किसी बड़े बुजुर्ग की राय आपको लाभ दिला सकती है और मन में शांति भी बढ़ेगी। गृह कलह से परेशान रहेंगे। आपके जीवन के महत्वपूर्ण रिश्ते यथावत बने रहेंगे। आर्थिक आवश्यकताओं में किसी ना किसी से ऋण लेने की चेष्टा करेंगे। आपको कोई अतिरिक्त उत्तरदायित्व दिया जा सकता है, उसे विनम्रता के साथ स्वीकार करें।
धनु:
आज काम-काज की गति काफी तेज रहेगी और लोगों से शिकवे-शिकायत होने के बाद भी आप यथावत अपना काम करते रहेेंगे। गृह कलह से काफी परेशान रहेंगे। आपको पंचायती का मौका मिल सकता है जिसमें आप अपनी बात साध लेंगे। आज खर्चे का दिन है और बाहरी यात्रा में खर्चा हो सकता है। निजी यात्रा को कारोबारी में बदलने की चेष्टा करेंगे और शायद फायदेमंद रहेंगे। साझेदारी के काम में संदेह का सा वातावरण रहेगा और आप निश्ंिचत होकर कामकाज नहीं कर पाएंगे। आर्थिक लाभ की दृष्टि से आज का दिन अच्छा है और आपको खास उपलब्धि हो सकती है।

यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 24 Nov 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 24 nov 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved