• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गृह मंत्रालय ने गोरखा प्रतिनिधियों से की बातचीत

Home Ministry talks to Gorkha representatives - India News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने मंगलवार को गोरखाओं से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के लिए पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डुआर्स क्षेत्र के गोरखा प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता शुरू की। गृह मंत्रालय ने कहा कि मंत्रालय ने दार्जिलिंग हिल्स, तराई और डूआर्स क्षेत्र और पश्चिम बंगाल सरकार के गोरखा प्रतिनिधियों के साथ त्रिपक्षीय वार्ता शुरू की। मंत्रालय ने कहा, "गोरखाओं से संबंधित मुद्दों को हल करने के उद्देश्य से हुई बातचीत की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की। गोरखा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट ने किया और गोरखाओं और क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर प्रकाश डाला।" बयान के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री ने सभी संबंधित पक्षों की बात सुनी और नवंबर 2021 में पश्चिम बंगाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में दूसरे दौर की वार्ता बुलाने का फैसला किया है।
बयान में कहा गया, "पश्चिम बंगाल सरकार को विशेष रूप से अगले दौर की बातचीत के लिए अपने वरिष्ठ अधिकारियों को भेजने के लिए कहा गया है। दार्जिलिंग पहाड़ियों, तराई और डुआर्स क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और समृद्धि नरेंद्र मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय, अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री जॉन बारला, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के सचिव अनिल कुमार झा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद थे।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Home Ministry talks to Gorkha representatives
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: home ministry talks to gorkha representatives, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved