• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत की ‘हेलिना’ दुश्मनों को देगी मुंहतोड जवाब, पलक झपकते ही कर देगी तबाह

Guided bombs, anti-tank missile Helina successfully test fired - India News in Hindi

नई दिल्ली। भारत लगातार अपनी सैन्य शक्ति को आगे बढ़ा रहा है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए भारत ने स्वदेशी तकनीक से निर्मित और देश में विकसित गाइडेड बम-एसएएडब्ल्यू तथा एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल ‘हेलिना’ का सफलता पूर्वक परीक्षण किया है। इनका परीक्षण राजस्थान के अलग-अलग फायरिंग रेंज में किया गया। टैंक रोधी निर्देशित मिसाइल ‘हेलीना’ का परीक्षण राजस्थान के पोखरण में किया गया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, स्मार्ट एंटी एयरफिल्ड वीपन (एसएएडब्ल्यू) का सफल परीक्षण वायु सेना के विमान से चांधण रेंज में किया गया। एसएएडब्ल्यू की सबसे खास बात यह है कि यह युद्धक सामाग्री से लैस थी और अचूक निशाने के साथ दुश्मन के ठिकाने को भेदने में सफल रही थी। यह सही दिशासूचकों का प्रयोग करते हुए विभिन्न प्रकार के जमीनी लक्ष्यों को तबाह करने में पूरी तरह से सक्षम है। एसएएडब्ल्यू दुश्मन के किसी भी लड़ाकू जेट को मार गिराने में पूरी तरफ सक्षम है। वहीं पोखरण रेंज में जिल ‘हेलीना’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया वह भी पूरी तरह से अपने लक्ष्य को भेदने में सफल रही। डीआरडीओ द्वारा विकसित ‘हेलीना’ विश्व की अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस एंटी टैंक मिसाइल है। इस मिसाइल को खास तौर पर वायुसेना के लिए तैयार किया गया है। इसके सफल परीक्षण पर रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Guided bombs, anti-tank missile Helina successfully test fired
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: guided bombs, anti-tank missile helina, helina missile, helina missile successfully test, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved