• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रस्ताव तैयार,अब दवा खरीदने के लिए दिखाना होगा आधार कार्ड!

govt proposes to make aadhar mendatory for drugs purchase - Delhi News in Hindi

नई दिल्ली। आधार कार्ड अब जरूरी होता जा रहा है, हो सकता है कि बहुत जल्द दवा खरीदने के लिए भी आपको आधार दिखाना प़डे। सरकार ने नकली, बिना मानक वाली दवाओं और फर्जी तरीके से चल रही केमिस्ट की दुकानों पर लगाम लगाने के लिए यह प्रस्ताव तैयार किया है। बताते हैं कि पिछले हफ्ते स्वास्थ्य मंत्रालय में ऑनलाइन मेडिसिन पॉलिसी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में यह तय किया गया है कि सरकार नकली दवाओं, बिना फार्मासिस्ट के चल रही केमिस्ट दुकानों और दवाओं के दुरूपयोग को रोकने के लिए आधार को हथियार बनाएगी। मगर इस प्रस्ताव पर फार्मासिस्ट एसोसिएशन और केमिस्ट शॉप एसोसिएशन बंटा हुआ नजर आ रहा है। दरअसल सरकार दवाओं के निर्माण या आयात से लेकर मरीज तक पहुंचने के दौरान हर चैनल मसलन कंपनी, सी एंड एफ एजेंट, डिस्ट्रिब्यूटर, रिटेलर से मरीज तक पहुंचने तक का इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तैयार करना चाहती है जिससे यह पता चल सकेगा कि किस बैच नंबर की दवा किस चैनल के जरिए किस व्यक्ति तक पहुंची। इस तरह दवा बेचने वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट कंपनियों से लेकर देशभर में मौजूद 8.5 लाख से ज्यादा दवा की दुकानें भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होंगी।
इसके अलावा हर केमिस्ट को मरीज को दवा देते वक्त उसका आधार नंबर और डॉक्टर का एमसीआई रजिस्ट्रेशन नंबर भी ऑनलाइन मेंटेन करना होगा। इसका एक फायदा यह भी होगा की झोलाछाप डॉक्टरों पर भी लगाम लगेगी।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

[ यहां परियों सी खूबसूरती के साथ नजर आती है बहादुरी]

यह भी पढ़े

Web Title-govt proposes to make aadhar mendatory for drugs purchase
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: proposal, aadhar, mendatory, drugs purchase, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved