• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस ने पूर्व पत्रकार सुप्रिया को प्रवक्ता नियुक्त किया

Congress appoints ex-journalist as spokesperson - India News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को दिल्ली की पूर्व पत्रकार और उत्तर प्रदेश के दिवंगत सांसद हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) की बेटी सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) को पार्टी प्रवक्ता नियुक्त किया। पार्टी के संचार प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, "सोनिया गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में सुप्रिया की नियुक्ति को मंजूरी दी है।" सुप्रिया ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गईं। मार्च में, कांग्रेस ने जेल में बंद राजनेता अमरमणि त्रिपाठी की बेटी तनुश्री त्रिपाठी को महाराजगंज से अपने लोकसभा उम्मीदवार के रूप में हटाकर सुप्रिया को उनकी जगह उम्मीदवार बना दिया, जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व में सुप्रिया के पिता कर चुके हैं।
मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया और कांग्रेस दोनों द्वारा तनुश्री त्रिपाठी के नाम की घोषणा किए जाने पर पार्टी को बड़ी शर्मिदगी का सामना करना पड़ा था।
सुप्रिया के पिता हर्षवर्धन भी कांग्रेस नेता थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Congress appoints ex-journalist as spokesperson
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: congress, supriya shrinate, former delhi-based journalist, harsh vardhan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved