• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मतगणना के लिए अतिरिक्त कैमरों के इंतजाम का आदेश

cctv on vote counting in up - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे 11 मार्च को मतगणना के दिन बज्रगृह से ईवीएम को मतगणना वाले कक्ष में ले जाए जाने की निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध करें। आयोग ने अधिकारियों को भेजे पत्र में कहा है, "मतगणना के दिन स्ट्रांगरूम से ईवीएम को काउंटिंग हॉल में ले जाए जाने की निगरानी के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरों का प्रबंध किया जाए।"
उत्तर प्रदेश सहित सभी पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान में ईवीएम में दर्ज मतों की गणना 11 मार्च को होगी।

आयोग ने रिटर्निग ऑफिसर की मेज सहित मतगणना की सभी प्रक्रियाओं और गतिविधियों का कवरेज कैमरों के जरिए करने का निर्देश दिया है, ताकि उम्मीदवार और उनके मतगणना एजेंट भी सीसीटीवी पर सारी गतिविधियां देख सकें।

आयोग ने यह निर्देश भी दिया है कि जहां स्ट्रांगरूम और काउंटिंग हॉल के बीच ज्यादा दूरी हो, वहां रास्ते को दोनों तरफ से घेर दिया जाए और पूरी सुरक्षा बीच सभी ईवीएम को काउंटिंग हॉल में ले जाया जाए।

--आईएएनएस

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-cctv on vote counting in up
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cctv, vote, counting, up, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved