• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पीटीए शिक्षकों के मामले पर भाजपा का वाकआउट

BJP standout on PTA teachers metter - Shimla News in Hindi

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में बुधवार को पीटीए नियुक्तियों के मामले की गूंज रही। प्रश्नकाल के दौरान विपक्षी भाजपा ने इस मुददे को उठाते हुए सरकार की घेराबंदी की और नियुक्तियों में रोस्टर लागू न करने के विरोध में सदन से वाकआउट कर दिया। प्रश्नकाल समाप्त होने से 2 मिनट पहले भाजपा विधायक सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए। विधानसभा के बजट सत्र की छठी बैठक में विपक्ष का यह तीसरी मर्तबा वाकआउट रहा। भाजपा के रविंद्र रवि ने पिक एंड चूज के आधार पर पीटीए भर्ती करने का आरोप सरकार पर लगाया। उनका यह भी कहना रहा कि सरकार इन शिक्षकों को लेकर नीति तैयार नहीं कर पाई है, यही वजह है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। उन्होंने पीटीए शिक्षकों के अतिरिक्त पैट, एसएमसी और आउटसोर्स की नियुक्तियों पर भी मुख्यमंत्री से स्थिति स्पष्ट करने को कहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य के दूरदराज के स्कूलों में शिक्षक सेवाएं देने से कतराते हैं, इसे देखते हुए पीटीए शिक्षकों को नियुक्त करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज सदन में इस मुददे को उठा रही है, लेकिन पूर्व भाजपा सरकार ने पीटीए शिक्षकों का घोर उत्पीड़न किया था। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि पीटीए शिक्षकों का मामला उच्चतम न्यायालय में लंबित है। उन्होंने कहा कि किसी वर्ग का कर्मचारी चाहे वो पीटीए (पेरेंट टीचर एसोसिएशन) हो, एसएमसी (स्कूल मैनेजमेंट कमेटी) हो, पैट (प्राइमिरी एसिस्टैंट टीचर) या फिर आउटसोर्स के तहत तैनात हो, इनका शोषण नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने सदन को आश्वस्त किया कि वह बजट अभिभाषण का इंतजार करें, जिसके बाद उन्हें सबकुछ पता चल जाएगा। मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि भाजपा शासनकाल के दौरान विद्या उपासक नियुक्त किए गए थे, उनको हमारी सरकार ने जेबीटी का प्रशिक्षण देकर नियमित नियुक्तियां दी थीं।

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-BJP standout on PTA teachers metter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: government, pta teachers, hindi news, himachal news in hindi, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, shimla news, shimla news in hindi, real time shimla city news, real time news, shimla news khas khabar, shimla news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved