• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बर्ड फ्लू : राज्यों को पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश

Bird flu scare: Centre asks states, UTs to increase surveillance - India News in Hindi

नई दिल्ली । केंद्र सरकार बर्ड फ्लू के प्रकोप के मद्देनजर नजर राज्यों को पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय पशुपालन, मत्स्यपालन और डेयरी मंत्रालय ने रविवार को बताया कि राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से जलाशयों, पक्षियों के बाजार, चिड़ियाखाना और पोल्ट्री फार्मो की निगरानी बढ़ाने और पोल्ट्री फार्मो की जैव-सुरक्षा कड़ी करने का आग्रह किया गया। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि राज्यों से पक्षियों के इन्फ्लूएंजा यानी बर्ड फ्लू के संबंध में भ्रामक सूचना से दूर रहने और लोगों में जागरूकता फैलाने का भी आग्रह किया गया है। जानकारी के अनुसार, हरियाणा के पंचकूला जिला स्थित दो पोल्ट्री फार्मों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद राज्य सरकार ने नौ रैपिड रिस्पांस टीम तैनात कर दी और वहां रोकथाम के उपायों को अमल में लाया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि गुजरात के सूरत, और राजस्थान के सिरोही जिला में भी कौव्वा/जंगली पक्षी में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से फिर 86 कौव्वों और दो बगुलों की असामान्य मौत की रिपोर्ट है। इसके अलावा, जंगली पक्षियों की असामान्य मौत की रिपोर्ट नाहन, बिलासपुर और मंडी से भी मिली है और नमूने निर्धारित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।
अब तक सात राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, जिनमें केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश शामिल हैं।
दिल्ली और महाराष्ट्र से लिए गए नमूनों की रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। वहीं, छत्तीसगढ़ के बलोद जिला से लिया गया कोई भी नमूना पॉजिटिव नहीं निकला। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bird flu scare: Centre asks states, UTs to increase surveillance
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bird flu scare centre asks states, uts to increase surveillance, bird flu, surveillance, bird markets, zoos, poultry farms, water bodies, live bird markets, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved