• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिहार : शिक्षण संस्थान खोलने के पहले गाइडलाइन जारी, हाजिरी 50 फीसदी रहेगी

Bihar: Guidelines issued before opening educational institutions, attendance will be 50 percent - India News in Hindi

पटना। कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान बंद शिक्षण संस्थानों को बिहार सरकार अब चरणवार खोलने की तैयारी में है। अगले साल 4 जनवरी से राज्य में वर्ग 9 से 12 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों व विश्वविद्यालय, कॉलेज, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए पढ़ाई शुरू करने की पहल की गई है। इसके लिए सरकार ने गुरुवार को शैक्षणिक संस्थानों के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालय के कुलपति, जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि सभी शिक्षण संस्थानों में किसी भी कीमत में एक दिन में अधिकतम 50 फीसदी क्षमता के साथ ही छात्र और छात्राओं को पढ़ाई की अनुमति होगी। निर्देश में विभाग ने स्पष्ट करते हुए कहा है कि पहले दिन पहले 50 फीसदी छात्र तो दूसरे दिन दूसरे 50 फीसदी छात्र कॉलेज और विश्वविद्यालय आएंगे। इस प्रकाार किसी भी कार्य दिवस में किसी भी कक्षा में कुल क्षमता का 50 फीसदी से अधिक उपस्थिति नहीं होगी। विभाग ने कहा है कि बाकी वर्गो की पढ़ाई शुरू करने का फैसला 18 जनवरी के बाद लिया जाएगा।
शिक्षण संस्थानों में मास्क पहनना, शारीरिक दूरी का पालन करना व सैनिटाइजेशन अनिवार्य कर दिया गया है। गाइडलाइन के मुताबिक, दो छात्रों के बीच कम से कम छह फीट की दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
स्कूल खोलने और बंद होने के समय सभी दरवाजे खुले होंगे, ताकि भीड़ न जमा हो सके। इसके अलावा भी कई तरह के निर्देश जारी किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार में मार्च से ही स्कूल-कॉलेज सहित सभी दूसरे शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। 18 दिसंबर को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आपातकालीन प्रबंध समूह की बैठक हुई थी, जिसमें स्कूलों और कॉलेजों को कुछ शर्तो के साथ दोबारा खोलने पर सहमति बनी थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: Guidelines issued before opening educational institutions, attendance will be 50 percent
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, guidelines issued before opening educational institutions, attendance will be 50 percent, educational institutions, attendance, guidelines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved