• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

EVM पर SP ने उठाए सवाल, मायावती बोली-वोट हमारा, राज तुम्हारा नहीं चलेगा

नई दिल्ली। लंदन में ईवीएम हैकिंग पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये बताया गया कि 2014 के आम चुनाव में धांधली हुई थी। अमेरिका में राजनीतिक शरण चाहने वाले एक भारतीय साइबर विशेषज्ञ ने सोमवार को दावा किया कि भारत में 2014 के आम चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के जरिए ‘धांधली’ हुई थी। उसका दावा है कि ईवीएम को हैक किया जा सकता है। स्काईप के जरिए लंदन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शख्स ने दावा किया कि 2014 में वह भारत से पलायन कर गया था क्योंकि अपनी टीम के कुछ सदस्यों के मारे जाने की घटना के बाद वह डरा हुआ था। शख्स की पहचान सैयद शुजा के तौर पर हुई है। एक तरफ लंदन में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई और दूसरी तरफ उसकी गूंज भारत में सुनाई देने लगी। एक सुर से विपक्षी दलों ने कहा कि यह गंभीर मसला है और सरकार को सफाई देनी चाहिए। सरकार की तरफ से कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद उतरे और कहा कि 2004 से ही ईवीएम के जरिए चुनाव हो रहे हैं तो क्या जिन दलों को सत्ता हासिल हुई वो सभी धांधली के जरिए चुनाव जीते। इसके साथ ही ये भी कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कांग्रेस प्रायोजित थी जिसे नेशनल हेरल्ड में लेख लिखने वाले आशीष रे ने आयोजित किया था और उसमें कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Amid EVM hacking row, Mayawati seeks 2019 polls through ballot paper
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: evm hacking, evm hacking row, mayawati, 2019 polls through ballot paper, lok sabha polls, lok sabha election 2019, lok sabha polls 2019, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved