• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कश्मीर संयुक्त अभियान में मारे गए लश्कर के 3 आतंकवादी

3 Lashkar terrorists killed in Kashmir joint operation - India News in Hindi

श्रीनगर | दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में सेना और पुलिस के संयुक्त अभियान में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादी मारे गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा कि विशिष्ट इनपुट के आधार पर, आर्मी, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा मुंझ मार्ग क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों ने प्रारंभिक घेराबंदी की और क्षेत्र को सील कर दिया। जैसे ही सेना लक्ष्य क्षेत्र के पास पहुंची, छिपे हुए आतंकवादियों ने कई ग्रेनेड फेंके और सैनिकों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी।
सेना ने कहा कि सुरक्षा बलों ने बिना किसी नुकसान को सुनिश्चित करते हुए सटीक जवाबी कार्रवाई की और आतंकवादियों को मार गिराया।
विस्तृत तलाशी लेने पर मुठभेड़ स्थल से एक एके सीरीज राइफल, दो पिस्तौल और अन्य सामग्री बरामद की गई।
मारे गए तीन आतंकवादियों में से दो की पहचान शोपियां के लतीफ लोन के रूप में की गई, जो एक कश्मीरी पंडित पुराण कृष्ण भट की हत्या में शामिल था। पुलिस ने बताया कि नेपाल के तिल बहादुर थापा की हत्या में शामिल अनंतनाग का उमर नजीर भी शामिल है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-3 Lashkar terrorists killed in Kashmir joint operation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lashkar terrorists, in kashmir, joint operation, lashkar-e-taiba let, jandk police, crpf, umar nazir, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved