• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तृणमूल कांग्रेस ने धूपगुड़ी विधानसभा सीट 4,500 वोटों से जीती

Trinamool Congress won Dhupguri assembly seat by 4,500 votes - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय ने भाजपा की तापसी रॉय को 4,500 से अधिक वोटों से हरा दिया। कांग्रेस समर्थित सीपीआई (एम) उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहा। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में, भाजपा के बिष्णु पद रॉय ने तृणमूल कांग्रेस की मौजूदा विधायक मिताली रॉय को 4,355 वोटों के अंतर से हराया था।
मुकाबला शुरू से लेकर अंत तक बेहद करीबी रहा। पहले तीन राउंड में बीजेपी उम्मीदवार मामूली अंतर से आगे चल रहे थे। हालांकि, चौथे राउंड के अंत में तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार ने बढ़त बना ली। पांचवें राउंड की समाप्ति पर एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी ने मामूली बढ़त बना ली।
आख़िर में दसवें राउंड की गिनती ख़त्म होने पर तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार को विजेता घोषित किया गया।
धूपगुड़ी के लोगों को बधाई देते हुए, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों ने नफरत और कट्टरता पर विकास की राजनीति को अपनाया है।
इस जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए बनर्जी ने कहा कि उनकी पार्टी धुपगुड़ी के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trinamool Congress won Dhupguri assembly seat by 4,500 votes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: trinamool congress, dhupguri assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved