• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कोलकाता से लौटते समय मुर्शिदाबाद के कंटेंट क्रिएटर की सड़क हादसे में मौत

Murshidabad Content Creator Dies in Road Accident While Returning from Kolkata - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । पश्चिम बंगाल में नादिया जिले के कृष्णानगर पुलिस स्टेशन इलाके में हुए सड़क हादसे में मुर्शिदाबाद के सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी साझा की। पुलिस के अनुसार, मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद पुलिस स्टेशन क्षेत्र स्थित बेनीदासपुर गांव के रहने वाले सलाम शेख के बेटे सुमन, सोशल मीडिया पर 'सुमन राइडर' के नाम से मशहूर थे। पुलिस के मुताबिक, सुमन को बाइक चलाने का बहुत शौक था। शुरुआती जांच से पता चला है कि गुरुवार देर रात कोलकाता से मुर्शिदाबाद जिले लौटते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे दुर्घटना का शिकार हो गए। वे कंटेंट बनाने के काम से कोलकाता गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय युवा राइडर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि सुमन की मौत मौके पर ही हो गई थी।
पिछले महीने ही दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया की बाइक राइडर देबाहुति बनर्जी की भी एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। देबाहुति पश्चिम मेदिनीपुर जिले के खड़गपुर लोकल पुलिस स्टेशन इलाके के बालीहाटी इलाके में नेशनल हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हुई थीं।
कोलकाता से कुल 15 लोग आठ बाइक पर सवार होकर ओडिशा के चांदीपुर गए थे। ओडिशा से बाइक लेकर लौटते समय खड़गपुर के पास देबाहुति की बाइक का पहिया एक गड्ढे में चला गया। तेज रफ्तार के कारण देबाहुति का संतुलन बिगड़ गया था बाद में अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Murshidabad Content Creator Dies in Road Accident While Returning from Kolkata
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: road accident, content creator, murshidabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved