• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

युसूफ पठान के नामांकन को लेकर TMC में अंदरूनी कलह

Internal discord in TMC regarding Yusuf Pathan nomination - Kolkata News in Hindi

कोलकाता । तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। फैसले को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में तृणमूल कांग्रेस में अंदरूनी कलह शुरू हो गई है। मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा मुखर हो गए हैं। कबीर का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने टीएमसी के जिला नेतृत्व से बिना बातचीत के ही यूसुफ पठान के नाम का ऐलान कर दिया। कबीर ने कहा, ''जिला नेतृत्व को बहरामपुर से पठान को चुनावी मैदान में उतारने के पार्टी के फैसले के बारे में पहले से बताया जा सकता था। मैं इसे स्वीकार नहीं करता हूं। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने दीजिए और आप मेरी अगली कार्रवाई देखेंगे। मैं उनके खिलाफ वोटिंग सुनिश्चित करूंगा।''
हालांकि, हुमायूं कबीर ने किसी भी प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दल में शामिल होने की संभावना से इनकार किया है। कबीर ने कहा, ''यदि जरूरत पड़ी तो मैं अपना खुद का राजनीतिक दल बनाऊंगा।''
बता दें कि यह पहली बार नहीं है कि जब कबीर ने ऐसे मुद्दों पर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ आवाज उठाई है। सितंबर 2023 में कबीर ने पार्टी नेतृत्व पर राज्य में पंचायत चुनावों में पैसे देकर उम्मीदवारों को टिकट सुनिश्चित करने में शामिल होने का आरोप लगाया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Internal discord in TMC regarding Yusuf Pathan nomination
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: yusuf pathan, tmc, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved