कोलकाता। कोलकाता में गुरुवार शाम एक मेट्रो ट्रेन के वातानुकूलित रैक में आग लगने
से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस ने कहा कि हालांकि किसी प्रकार
का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
गुरुवार शाम करीब पांच बजे मैदान और रबिंद्र सदन मेट्रो स्टेशन के बीच दमदम
की ओर जा रही मेट्रो के दूसरे डिब्बे से धुएं की मोटी परत बाहर आती दिखाई
दी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
ट्रेन से सुरक्षित बाहर निकाले गए कई यात्रियों ने शिकायत करते
हुए कहा कि वे आग की घटना के बाद आधे घंटे से भी ज्यादा समय से फंसे हुए
थे। आग के कारण कोच में धुंआ भर गया और धुंए के कारण करीब 16 यात्री बीमार हो गए हैं । उन्हें मेट्रो से निकाल लिया गया है।
उन्होंने दावा किया कि कुछ यात्री धुएं के कारण बीमार महसूस करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि बचाव अभियान में भी देरी हुई।
कोलकाता
मेट्रो प्राधिकरण ने आग की पुष्टि की लेकिन उन्होंने लोगों से नहीं घबराने
का आग्रह किया क्योंकि आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope