• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. मोहन भागवत ने शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से की भेंट

Dr. Mohan Bhagwat met Shantikunj Adhisthatri, revered Shaildidi - Haridwar News in Hindi

खास खबर। हरिद्वार शांतिकुंज प्रवास के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शांतिकुंज पहुंचे और शांतिकुंज अधिष्ठात्री श्रद्धेया शैलदीदी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान दोनों प्रमुखों के बीच विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। भेंट के दौरान आध्यात्मिक मूल्यों, समाज निर्माण और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद हुआ।
डॉ. भागवत ने शांतिकुंज स्थित सिद्ध अखंड दीप के दर्शन कर विश्व बंधुत्व और लोकमंगल की प्रार्थना की। इसके पश्चात उन्होंने युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की चरण पादुकाओं में भावांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर श्रद्धेया शैलदीदी ने डॉ. मोहन भागवत का मंगल तिलक कर स्वागत किया। उन्हें गायत्री महामंत्र अंकित उपवस्त्र, युग साहित्य और प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जन्मशताब्दी समारोह के दलनायक डॉ. चिन्मय पण्ड्या, शांतिकुंज महिला मंडल प्रमुख श्रीमती शैफाली पण्ड्या सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं परिजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Mohan Bhagwat met Shantikunj Adhisthatri, revered Shaildidi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rss chief mohan bhagwat shantikunj haridwar visit, mohan bhagwat meets shaildidi shantikunj adhisthatri, shantikunj haridwar birth centenary celebrations 2026, mohan bhagwat gayatri pariwar spiritual dialogue, rss sarsanghchalak haridwar visit november 2026, haridwar spiritual news today, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved