• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नई पीढ़ी को भाषा और संस्कारों से जोडऩा आवश्यक : शैफाली पण्ड्या

Connecting the New Generation to Language and Cultural Values ​​is Essential: Shaifali Pandya - Haridwar News in Hindi

-शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ हरिद्वार। शांतिकुंज में 10 दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप का शुभारंभ हुआ। कैंप का उद्घाटन शैफाली पण्ड्या ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में गायत्री विद्यापीठ के कक्षा 3 से 12वीं तक के चयनित छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए शैफाली पण्ड्या ने कहा कि भारतीय भाषाएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की संवाहक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा, भारतीय संस्कृति तथा उच्च जीवन मूल्यों से जोडऩा अत्यंत आवश्यक है। ऐसे शिविर बच्चों में भाषाई दक्षता के साथ-साथ संस्कार, नैतिकता और राष्ट्रभावना को भी सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कैंप की समन्वयक ने बताया कि दस दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए नैतिक शिक्षा, भारतीय संस्कृति तथा विभिन्न पर्व-त्योहारों के वैज्ञानिक महत्व की जानकारी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी जागरूकता, यातायात नियमों की जानकारी, फायर सेफ्टी तथा आत्मरक्षा संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि, प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा, महिला मण्डल की बहनें तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Connecting the New Generation to Language and Cultural Values ​​is Essential: Shaifali Pandya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shantikunj haridwar summer camp, indian language camp, shefali pandya statement, cultural education india, student development program, moral education camp, gayatri vidyapeeth students, indian culture awareness, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved