• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साधना से कमण्डल रूपी शरीर को धोना चाहिए : डॉ प्रणव पण्ड्या

Body like a water pot should be washed with Sadhana: Dr. Pranav Pandya - Haridwar News in Hindi

हरिद्वार। अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि साधना से कमण्डल रूपी शरीर को धोना चाहिए। जब तक मन में मैल रहेगा, तब तक साधना सफल नहीं होगी। गहन तपश्चर्या से ही साधक को शक्ति प्राप्ति होती है। साधक की साधना जैसी होगी, सद्गुरु उसी अनुरूप शक्ति प्रदान करता है। स्वामी विवेकानंद, अर्जुन, मीरा, भक्त प्रह्लाद आदि ने अपनी साधना से भगवान, सद्गुरु से बहुत कुछ पाया है। देवसंस्कृति विवि के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ पण्ड्या शांतिकुंज में गीता का उपदेश-सार और गीता की महिमा विषय पर स्वाध्याय शृंखला के अंतर्गत गायत्री साधकों को संबोधित कर रहे थे। युवा चेतना के उद्घोषक श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि अहंकार का उच्छेदन साधना से ही संभव है। अहंकारी व्यक्ति का अंत काफी कष्टकारी होता है। रावण, मेघनाथ आदि इसके उदाहरण हैं। गीता मर्मज्ञ श्रद्धेय डॉ पण्ड्या ने कहा कि योगेश्वर श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि आपकी और हमारी जो वार्तालाप होती है, यह बहुत ही गहरा है। इसे अंत:करण में धारण करो और तद्नुरूप आचरण करो, साधना करो। उन्होंने कहा कि भगवान के अनुसार कार्य करने, साधना करने से ही अर्जुन भगवान के प्रिय बन पाये। इस दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार प्रमुख श्रद्धेय डॉ पण्ड्या जी ने रामायण, गीता, उपनषिद् आदि ग्रंथों में उल्लेखित विविध उदाहरणों को रेखांकित करते हुए साधकों के मनोभूमि को पोषित किया।
इससे पूर्व संगीत विभाग के भाइयों ने बासुंरी, सितार आदि भारतीय वाद्ययंत्रों के साथ ‘अपनी राह चला लो गुरुवर.....’ भावगीत प्रस्तुत कर साधकों को उल्लसित किया। समापन से पूर्व देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने श्रीमद्भगवद्गीता की आरती की। इस अवसर पर शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरी सहित देवसंस्कृति विश्वविद्यालय-शांतिकुंज परिवार तथा देश विदेश से आये सैकड़ों साधक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Body like a water pot should be washed with Sadhana: Dr. Pranav Pandya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: haridwar, akhil vishwa gayatri parivar pramukh, dr pranav pandya, news in hindi, latest news in hindi, news, haridwar news, haridwar news in hindi, real time haridwar city news, real time news, haridwar news khas khabar, haridwar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

गॉसिप्स

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved