• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर फिर लैंडस्लाइड, दो घंटे बाधित रहा यातायात

Landslide again on Rishikesh-Badrinath highway, traffic disrupted for two hours - Dehradun News in Hindi

चमोली। ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाइवे पर एक बार फिर लैंडस्लाइड की घटना हुई। मंगलवार को चमोली जिले के बाजपुर नेशनल हाईवे पर पहाड़ी से चट्टान आकर गिरा, जिससे लगभग दो घंटे तक रास्ता बाधित रहा। जिस वक्त हादसा हुआ, उस समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। कड़ी मेहनत के बाद सड़क से मलबा हटाया गया। चमोली थाना अध्यक्ष कुलदीप रावत ने बताया कि नेशनल हाईवे पर चट्टान का मलबा आने की सूचना मिली तो तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस तरह से सड़क पर मलबा आने से कई बार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। राहगीरों की कोठियाल नंदप्रयाग सड़क से आवाजाही करवाई गई। एनएचआईडीसीएल ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर राजमार्ग आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Landslide again on Rishikesh-Badrinath highway, traffic disrupted for two hours
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rishikesh, badrinath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved