• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरीश रावत ने 'ऑपरेशन कालनेमि' पर उठाए सवाल, कहा- जनता वोट से देगी जवाब

Harish Rawat raised questions on Operation Kalanemi, said- public will answer with votes - Dehradun News in Hindi

देहरादून । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने प्रदेश सरकार के 'ऑपरेशन कालनेमि' पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने भाजपा को 'कालनेमि' बताते हुए कहा कि जनता वोट के जरिए उसको कड़ा सबक सिखाएगी। कांग्रेस नेता हरीश रावत ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, "जनता कह रही है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुद एक बहुत बड़ी कालनेमि है और इससे उन्हें बचना है। जिस तरह हनुमान ने कालनेमि का वध किया था, उसी तरह जनता इस बार वोट के जरिए भाजपा को सबक सिखाएगी।" उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पुलिस द्वारा 'ऑपरेशन कालनेमि' चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ढोंगी बाबाओं, पीर-फकीरों और ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 'ऑपरेशन कालनेमि' के तहत साधुओं का वेश धारण करने वाले 300 से ज्यादा फर्जी लोगों की गिरफ्तारी की गई है।
इससे पहले, 21 जुलाई को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने और प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने 'कांवड़ यात्रा' को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सजगता और त्वरित कार्रवाई के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "शुरुआती दिनों में कुछ लोगों ने कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश की, लेकिन प्रशासन की सजगता और त्वरित कार्रवाई के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं घटी। ऐसे तत्वों से निपटने के लिए हमने पहले ही 'ऑपरेशन कालनेमि' शुरू कर दिया है, जिसका उद्देश्य ऐसे पवित्र समारोहों और अवसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। यह अभियान जारी रहेगा और इसे और भी सघनता से चलाया जाएगा। हम इसे और सशक्त बनाने के लिए अतिरिक्त दिशानिर्देश बनाने पर भी विचार कर रहे हैं।"
हरीश रावत ने 11 जुलाई को भी इस फैसले पर सवाल उठाए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि फर्जी साधु-संतों को पकड़ने के लिए यह कदम सही है, लेकिन इसके लिए जिम्मेदार लोगों को भी दंडित करना चाहिए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Harish Rawat raised questions on Operation Kalanemi, said- public will answer with votes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation kalanemi, harish rawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved