• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने किया भाजपा दफ्तर पर प्रदर्शन

Aam Aadmi Party protested outside BJP office against Kejriwal arrest - Dehradun News in Hindi

देहरादून। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा ED और सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसी का दुरुपयोग करके उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ देहरादून के गांधी पार्क के बाहर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने बताया कि आज आम आदमी पार्टी राष्ट्रव्यापी भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। दिल्ली के शराब घोटाले में न्यायपालिका ने अरविंद केजरीवाल को निर्दोष करार दिया है, उसके पश्चात भी जिस प्रकार से भाजपा षड्यंत्र करते दिख रही है यह उसकी हताशा और निराशा है। उन्होंने कहा कि यदि अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर निकलते हैं तो आगामी दिल्ली का विधानसभा चुनाव और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं के सपने में आज भी अरविंद केजरीवाल आते हैं और उन्हें डराते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aam Aadmi Party protested outside BJP office against Kejriwal arrest
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dehradun, aam aadmi party, leaders, workers, sit-in protest, gandhi park, arrest, arvind kejriwal, delhi chief minister, central bjp government, misuse, ed, cbi, slogans, central government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, dehradun news, dehradun news in hindi, real time dehradun city news, real time news, dehradun news khas khabar, dehradun news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved