• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दहेज़ में कार ना मिलने पर विवाहिता को लटकाया फांसी के फंदे पर

dowry harassment cases in sambhal - Sambhal News in Hindi

संभल। विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर दी जान। सूचना मिलने पर पहुंचे महिला के भाई ने हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। घंटों चली पंचायत में समझौता नहीं होने पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जरीफनगर जिले के थाना क्षेत्र के खंडुआ नगला गांव निवासी पान सिंह यादव ने अपनी बहन अनीता की शादी के 6 साल पहले गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के पतरिया गांव निवासी युवक के साथ की थी। मृतका के भाई का आरोप है कि उसने शादी में हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल पक्ष के लोग इससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में कार व एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नहीं देने पर विवाहिता के साथ कई बार मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि सुबह को घर के सभी लोग खेतों पर काम करने गये हुए थे। तभी महिला ने घर के कमरे में जाकर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंचे। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव पहुंच गई। समझौते के लिए गांव में घंटों पंचायत चली, लेकिन कोई हल नहीं निकला तो मृतका के भाई ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।


सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतका के भाई पान सिंह की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-dowry harassment cases in sambhal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dowry harassment cases, sambhal, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sambhal news, sambhal news in hindi, real time sambhal city news, real time news, sambhal news khas khabar, sambhal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved