• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सपा नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, कार के शीशे तोड़े

Deadly attack on SP leader son, car windows broken - Rampur News in Hindi

रामपुर। समाजवादी पार्टी के नेता अब्दुल सलाम के बेटे अब्दुल मोमिन पर जानलेवा हमला किया गया। घटना शाम 5:00 बजे की बताई जा रही है, जब कुछ दबंगों ने उनकी कार पर हमला कर शीशे तोड़ दिए और धमकियां देते हुए फरार हो गए। इस घटना की शिकायत बिलासपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई है। सपा नेता अब्दुल सलाम का कहना है कि उन्होंने पंजाब नगर गांव में नदी की भूमि (गाटा संख्या 154) पर अवैध कब्जे की शिकायत स्थानीय प्रशासन से की थी, जिससे नाराज भू-माफियाओं ने उनके बेटे पर हमला कर दिया। अब्दुल मोमिन ने बताया कि वह रामपुर से अपने आवास पंजाब नगर लौट रहे थे, तभी दबंगों ने उनकी लाल रंग की थार कार को घेरकर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने गोलियां भी चलाईं, जिसमें वह बाल-बाल बच गए।
घटना की सूचना मिलने पर बिलासपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deadly attack on SP leader son, car windows broken
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deadly, attack, sp, leader, son, car, windows, broken, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, rampur news, rampur news in hindi, real time rampur city news, real time news, rampur news khas khabar, rampur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved