• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Memorandum handed over to the District Magistrate regarding problems - Rae-Bareli News in Hindi

रायबरेली। भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय परिषद् सदस्य मुनीश अग्रवाल ने आम नागरिकों की सुविधा हेतु नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर जनसुविधा केंद्र बनाये जाने की मांग जिलाधिकारी को एक मांग पत्र सौंप कर की। मुनीष अग्रवाल ने कहा कि नगर की इतनी बड़ी आबादी जनसुविधाओं से अछूती है, नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कभी भी जनसुविधाओं का ध्यान नहीं रखा गया। नगर क्षेत्र में आज भी बहुत बड़ी जनसंख्या खुले में शौच जाने को मजबूर है। कचेहरी, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, बाजार आदि स्थानों पर नगर क्षेत्र के बाहर से आने वाले लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मुख्य बाज़ारों में खरीदारी करने आने वाली महिलाओं के लिए भी ऐसा कोई जनसुविधा केंद्र नहीं होने से उन्हें भी भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। मुनीष अग्रवाल ने मांग की कि सुपर मार्केट में एक आधुनिक जनसुविधा केंद्र का निर्माण किया जाये जिसका उपयोग सिर्फ महिलाओं के लिए हो,ताकि बाजार आने वाली महिलाओं को सुविधा हो सके। अग्रवाल ने यह भी मांग की कि कोतवाली के सामने पुराने सार्वजनिक शौचालय के स्थान पर नया आधुनिक बड़ा शौचालय बनवाया जाये ताकि कचेहरी,बस अड्डा आने वाले बाहर की जनता को इसका लाभ मिल सके।साथ ही कल्लू का पुरवा,छजलापुर,रेलव स्टेशन मछली बाजार के पास,नया पुरवा में आयुर्वेदिक अस्पताल के पास,मुंशीगंज में गुरूद्वारे के पास,फील्ड हास्टल के पास,जहानाबाद पुलिस चौकी के पास,कलेक्टरी कचेहरी के पास,स्टेडियम स्थित टैक्सी स्टैंड के पास,सर्वोदय नगर(लखनऊ इलाहाबाद हाइवे) के पास सार्वजनिक शौचालय एवं जनसुविधा केन्द्रो का शीघ्र निर्माण किया जाये।
अग्रवाल ने अपने मांग पत्र में नगर में प्रमुख मार्गों एवम् मुख्य बाज़ारों में छोटे यूरिनल भी बनवाये जाने की मांग की। जिलाधिकारी श्री अभय सिंह ने उक्त मांग पर अधिकारीयों से शीघ्र कार्यवाही करने का निर्देश दिया। मांग पत्र देने में साथ में भाजपा नेता विवेक शुक्ला,अखिलेश तिवारी,नगर मंत्री शशिकांत शुक्ला,जीतेन्द्र सिंह,सुखेन्द्र तिवारी,सभासद परमजीत सिंह गांधी,सभासद सबिस्ता बृजेश,सभासद चन्द्रमा उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Memorandum handed over to the District Magistrate regarding problems
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: memorandum handed over, district magistrate, problems, rae bareli, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rae-bareli news, rae-bareli news in hindi, real time rae-bareli city news, real time news, rae-bareli news khas khabar, rae-bareli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved