• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्थिक तंगी में कृषक ने की आत्महत्या

Farmer commits suicide in philibhit - Pilibhit News in Hindi

पीलीभीत। जनपद के बीसलपुर में धोखाधड़ी के शिकार एक किसान ने आर्थिक तंगी के चलते आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत में पेड़ के नीचे पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उसके साथ प्रधान पति ने व गांव के ही कुछ लोगों ने धोखाधड़ी की थी। मृतक आर्थिक तंगी में था और उसका 18 लाख रुपया गांव के दबंगों ने हड़प लिया था। इस घटना से प्रशासन के हाथ पांव फूले है। सीओ बीसलपुर हरीश भदौरिया ने बताया कि मृतक गोकुल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि बीसलपुर कनगवां गांव के निवासी गोकुल प्रसाद 47 बर्ष की 28 बीघा जमीन है। उसका सौदा गांव के ही प्रधान पति अनिल कुमार उर्फ टिंकू व गांव के कुछ दबंगों ने मिलकर 18 लाख रुपये में करवाया था। उसकी अवधि एक वर्ष की थी। वह समाप्त होने को है। पैसे को लेकर घरवालों से गोकुल का झगड़ा हुआ था। मृतक अपने 18 लाख रुपये लेने को प्रधान पति के घर गया। उसने पहले की ही तरह उससे टालमटोल की। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। जब गोकुल शाम तक घर वापस नहीं आया तो घर वालों ने ढूंढा। उसका शव प्रधानपति के खेत में नीम के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतक कृषक गोकुल के तीन बेटे व दो बेटियां है। बेटियां शादी करने को है। गोकुल कृषक का परिवार आर्थिक तंगी में चल रहा है। इसी को लेकर वह और उसके परिजन अत्यंत परेशान चल रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Farmer commits suicide in philibhit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: farmer, commits, suicide, philibhit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, pilibhit news, pilibhit news in hindi, real time pilibhit city news, real time news, pilibhit news khas khabar, pilibhit news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved