• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में अवैध निर्माण तोड़ने पहुंची प्राधिकरण टीम और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक

Clash between villagers and authority team that arrived to demolish illegal construction in Noida - Noida News in Hindi

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण की टीम बुधवार को एक अवैध निर्माण तोड़ने पार्थला चौक पर पहुंची थी। जिसको लेकर ग्रामीणों और प्राधिकरण के बीच जमकर हंगामा हुआ। आरोप है कि ग्रामीणों ने प्राधिकरण के कर्मचारियों की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्ष को शांत कराया है। यह मामला कोतवाली 113 के अंतर्गत का है। फिलहाल मौके पर थाने की फोर्स तैनात है। बुधवार की दोपहर नोएडा प्राधिकरण के सर्किल-6 और भूलेख विभाग के कर्मचारी पर्थला पहुंचे। प्राधिकरण ने बताया कि यहां कुछ लोगों ने प्राधिकरण की अधिसूचित कब्जा प्राप्त जमीन पर पिलर बनाकर उस पर स्लैब डालने का काम चल रहा था। इसे हटाया जा रहा था। इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी और उन्होंने हंगामा कर दिया।
वहीं, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने एक मंदिर की दीवार को तोड़ा है। दीवार टूटने की जानकारी जैसे ही ग्रामीणों की लगी गांव के निवासी इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे। प्राधिकरण के कर्मचारियों और ग्रामीणों के बीच जमकर नोकझोंक हुई।
इस बीच ग्रामीणों ने मिलकर प्राधिकरण के कर्मचारी की गाड़ी तोड़ दी। मौके पर पहुंची थाना सेक्टर-113 पुलिस ने दोनों पक्षो को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं, दोनों पक्षों में किसी ने भी अभी तक तहरीर नहीं दी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Clash between villagers and authority team that arrived to demolish illegal construction in Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida authority, illegal construction, uproar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved