• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नोएडा में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे जा रहे चालान

Challans being issued to those violating traffic rules in Noida - Noida News in Hindi

नोएडा। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में 4 जनवरी से 18 जनवरी तक यातायात पुलिस व नागरिक पुलिस द्वारा विपरीत दिशा, फिटनेस समाप्त, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 4 जनवरी को कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरूद्ध चैकिंग की गयी। अभियान के दौरान कुल 3,453 वाहनों का चालान काटा गया। सड़क सुरक्षा को देखते हुए यातायात पुलिस की रोड सेफ्टी सैल द्वारा कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना से बचाव व यातायात नियमों का पालन करने के लिए कुल 560 आमजनों व वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।
डीएनडी टोल, महामाया फ्लाईओवर व जेवर टोल प्लाजा पर कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए अनाउसमेन्ट के माध्यम से वाहन चालकों को लगातार जागरूक किया जा रहा है।
4 जनवरी को कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस आयुक्त कार्यालय सैक्टर 108 नोएडा में स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया, जिसमें 100 यातायात कर्मियों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी, आंखे आदि को चैक किया गया।
इसके साथ ही सड़को पर चालान की करवाई की गई जिसमें बिना हेलमेट - 540, बिना सीट बेल्ट - 112, विपरीत दिशा - 266, नो पार्किग - 443, ओवर स्पीड - 215, फिटनेस समाप्त - 17, दोषपूर्ण नम्बर प्लेट - 67, अन्य - 1793 और कुल ई-चालान - 3453 काटे गए।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Challans being issued to those violating traffic rules in Noida
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: challan, noida, traffic, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved