• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक्सप्रेस-वे पर लड़कों ने बनाई रील, तीन गाड़ियां हुई सीज

Boys made reel on expressway, three vehicles were seized - Noida News in Hindi

नोएडा। रील बनाने का जुनून लोगों के सिर से उतर नहीं रहा है। अब, एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्सप्रेस-वे पर काले रंग की कई स्कॉर्पियो वर्ना और अन्य गाड़ियां साथ चलती हुई दिखाई दे रही हैं। आगे चल रही गाड़ी में बैठे लोग रील बना रहे हैं। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने नंबर से गाड़ियों की पहचान शुरू कर दी। पुलिस ने तीन गाड़ियों की पहचान की है, जिसमें दो स्कॉर्पियो और एक वर्ना है। गाड़ियों को सीज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अन्य गाड़ियों की भी तलाश की जा रही है।
वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 6 अगस्त को एक्सप्रेस-वे थाना क्षेत्र में काले रंग की गाडियों (स्कोर्पियो, वर्ना आदि) में सवार होकर सनरूफ और खिड़कियों से बाहर निकलकर कुछ युवक रील बना रहे थे।
पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर गाड़ियों को चिन्हित करके कुछ को जब्त किया है। अन्य गाड़ियों की पहचान की कार्रवाई जारी है।
आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Boys made reel on expressway, three vehicles were seized
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: noida, expressway, video viral, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, noida news, noida news in hindi, real time noida city news, real time news, noida news khas khabar, noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved