• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुजफ्फरनगर में हेड कांस्टेबल ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या की, गिरफ्तार

Head constable shot dead teacher in Muzaffarnagar, arrested - Muzaffarnagar News in Hindi

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चौंकाने वाली घटना समाने आई है। वाराणसी से बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका लेकर मुजफ्फरनगर के एसडी इंटर कॉलेज आए एक अध्यापक की यूपी पुलिस के एक हेड कांस्टेबल ने आपसी विवाद के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। शहर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सोमवार को बताया कि वाराणसी के शिक्षा विभाग की एक टीम पुलिस की सुरक्षा में मुजफ्फरनगर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में स्थित एसडी इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं लेकर आई थी। शिक्षा विभाग की टीम में अध्यापक धर्मेंद्र कुमार, संतोष कुमार और चतुर्थ श्रेणी के दो कर्मचारी शामिल थे। कॉलेज का गेट बंद होने के कारण टीम के सभी सदस्य वाहन में ही बैठे हुए थे।
उन्होंने बताया कि रविवार रात को कॉलेज के बाहर वाहन में सोते समय अध्यापक धर्मेंद्र और हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान चंद्र प्रकाश ने अपनी सरकारी राइफल्स से अध्यापक धर्मेंद्र को गोली मार दी।
एएसपी ने बताया कि गंभीर रूप से घायल अध्यापक धर्मेंद्र कुमार को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Head constable shot dead teacher in Muzaffarnagar, arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: head constable, muzaffarnagar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, muzaffarnagar news, muzaffarnagar news in hindi, real time muzaffarnagar city news, real time news, muzaffarnagar news khas khabar, muzaffarnagar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved