• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बच्ची को उठाकर ले जा रहे साधु को लोगों ने दबोचा, धुना

मथुरा। थाना कोतवाली क्षेत्र में पांच साल की मासूम बच्ची को लेकर जा रहे एक साधू को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद लोगों ने पहले तो उसकी जमकर पिटाई की और फिर उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि साधू बच्ची को बहला फुसलाकर ले जा रहा था। आरोपी बिहार के पटना का रहने वाला है। उसने अपना नाम हनुमान बाबा बताया। आरोपी हनुमान बाबा सोमवार की रात वृंदावन के रंगनाथ इलाके में पेटीज बेचने वाली महिला की ढकेल पर गया। जहां महिला की गैरमौजूदगी में उसकी पांच साल की नातिन बैठी थी। जिसका फायदा उठाकर बाबा मासूम बच्ची को गलत नियत से पकड़ कर ले जाने लगा। मासूम बच्ची के शोर मचाने पर लोग एकत्रित हो गए और आरोपी साधू को पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-people beat a Monk in mathura
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: people, beat, monk, mathura, rape, girl, hindu, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, mathura news, mathura news in hindi, real time mathura city news, real time news, mathura news khas khabar, mathura news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved