• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अयोध्या में बनेगी श्री राम यूनिवर्सिटी

Sri Ram University will be built in Ayodhya - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अयोध्या में श्री राम यूनिवर्सिटी स्थापित किए जाने की घोषणा की है। शर्मा के पास उच्च शिक्षा मंत्रालय भी है। 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव निजी क्षेत्र से आया है और इस यूनिवर्सिटी के 2022 तक शुरू होने की संभावना है। इस प्रस्तावित यूनिवर्सिटी में वैदिक गणित, ज्योतिष केंद्र, कर्म कांड (पंडितों द्वारा आयोजित अनुष्ठान सेवाएं)पढ़ाए-सिखाए जाएंगे। साथ ही गीता, वैदिक और रामायण समेत अन्य धार्मिक ग्रंथो पर शोध होगा। उन्होंने कहा, "यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव देने वाले निजी क्षेत्र के व्यक्ति ने अयोध्या में 50 एकड़ से ज्यादा जमीन पर यूनिवर्सिटी स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे जिला मजिस्ट्रेट ने मंजूरी दे दी है। यहां तक कि राज्य विश्वविद्यालयों की एक समिति ने भी उसके पक्ष में रिपोर्ट दी है। यदि वे सभी जरूरी औपचारिकताएंपूरी कर दें तो जल्द ही यूनिवर्सिटी शुरू हो जाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि धार्मिक ग्रंथों पर शोध करने के लिए यह एक बड़ा संस्थान बन जाएगा। वैसे भी इस यूनिवर्सिटी की स्थापना का मकसद ज्ञान के प्राचीन और पारंपरिक खजाने का संरक्षण करना, विकास करना और युवाओं में संस्कृतिक जड़ों को मजबूत करना है।
शर्मा ने कहा, "हम अयोध्या को एक आध्यात्मिक शहर के रूप में विकसित करना चाहते हैं। इस यूनिवर्सिटी के जरिए हम उन चीजों को वापस लाने की कोशिश कर रहे हैं जिन्हें भुलाया जा रहा है।"
बता दें कि इस बीच राज्य में 3 स्टेट यूनिवर्सिटी भी स्थापित किए जा रहे हैं। ये अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी देवी यूनिवर्सिटी और आजमगढ़ में स्थापित होने जा रही यूनिवर्सिटी है, जिसका अभी नाम तय नहीं है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sri Ram University will be built in Ayodhya
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sri ram university, ayodhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved