लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही आंशिक तौर पर बदली का असर दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में उमस बनी रहेगी। अक्टूबर से ठंड की शुरुआत होगी, जिसके बाद गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार दिन में आंशिक बदली का असर रहेगा। दिन में गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आर्द्रता का स्तर 80 फीसदी रहने की उम्मीद है। अभी इस सप्ताह तक गर्मी व उमस बनी रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा गुरुवार को इलाहाबाद का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 23.2 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर का 24 डिग्री सेल्सियस, झांसी का 25 डिग्री सेल्सियस और बनारस का 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
-आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीबी को जाने दो! ट्रंप ने नेतन्याहू के पक्ष में फिर बुलंद की आवाज, भ्रष्टाचार के मुकदमे को खत्म करने की उठाई मांग
पुरी : जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, तीन की मौत
उत्तराखंड: उत्तरकाशी के बलिगढ़ में बादल फटा, आठ लोग लापता
Daily Horoscope