• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IITR ने की हीमोग्लोबिन सेल्फ टेस्ट किट विकसित, 30 सेकंड में परिणाम

IITR develops hemoglobin self test kit, results in 30 seconds - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। सीएसआईआर-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टॉक्सिकोलॉजी रिसर्च (आईआईटीआर) ने 'सेन्जएचबी' नामक एक स्वदेशी रैपिड हीमोग्लोबिन डिटेक्शन टेस्ट किट बनाई है, जो सिर्फ 30 सेकंड में परिणाम देती है। एक टेस्ट के लिए महज 10 रुपये का खर्च आता है। आईआईटीआर के वैज्ञानिकों ने कहा, बाजार में उपलब्ध परीक्षण सुविधाओं की तुलना में 'सेन्जएचबी' किफायती और उपयोग में आसान है। आईआईटीआर के निदेशक भास्कर नारायण ने कहा, 'सेन्जएचबी' का यह पेपर-आधारित, कलरीमेट्रिक स्ट्रिप-टाइप सेंसर तेजी से और विश्वसनीय हीमोग्लोबिन परख प्रदान करके इन चुनौतियों का समाधान करता है। बस पट्टी के साथ आने वाली सुई से चुभाना है, पट्टी पर खून गिराना है और जैसे ही पट्टी का रंग बदलता है, किट के साथ दिए गए 'बदले हुए रंग दिशा-निर्देशों' से इसका मिलान करें।
परिणाम यह जानने में मदद कर सकते हैं कि वह एनीमिक है या नहीं।
उन्होंने कहा, इसके अलावा, इस किट में एक क्यूआर कोड शामिल है, जो आठ भाषाओं में परीक्षण करने के लिए विस्तृत निर्देश प्रदान करता है। क्यूआर कोड में एक रंग चार्ट भी शामिल है, जो परिणामों की व्याख्या को और सरल करता है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-IITR develops hemoglobin self test kit, results in 30 seconds
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, csir-indian institute of toxicology research, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved