• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP : नशे में धुत टीटीई ने ट्रेन में महिला पर किया पेशाब

Drunk TTE urinated on woman in train - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। एक और पेशाब कांड हुआ। इस बार अमृतसर और कोलकाता के बीच अकाल तख्त एक्सप्रेस में। ट्रेन में तैनात नशे में धुत टीटीई मुन्ना कुमार ने अपने पति के साथ यात्रा कर रही एक महिला पर पेशाब कर दिया। महिला सो रही थी जब टीटीई ने उस पर पेशाब किया। महिला जाग गई और शोर मचाया तो उसके पति ने टीटीई को पकड़ लिया। अन्य यात्री भी जाग गए और टीटीई की पिटाई कर उसे राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया। जीआरपी ने टीटीई को हिरासत में ले लिया।
जीआरपी चारबाग रेलवे स्टेशन के प्रभारी नवरत्न गौतम ने कहा कि यह कार्रवाई अमृतसर निवासी यात्री राजेश की शिकायत पर की गई है। उसकी पत्नी के साथ यह घटना हुई।
गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना कुछ महीने पहले एक उड़ान में हुई थी जब नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने बगल में बैठी महिला पर पेशाब कर दिया था। बाद में अमेरिका में काम करने वाले आरोपी शंकर मिश्रा को हिरासत में लिया गया और एयर इंडिया के विमान में उड़ान भरने पर 4 महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया।
हाल ही की एक अन्य घटना में एक नशे में धुत व्यक्ति ने अमेरिकन एयरलाइंस की न्यूयॉर्क से दिल्ली की यात्रा पर अपने बगल में बैठे एक यात्री पर पेशाब कर दिया था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Drunk TTE urinated on woman in train
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lucknow, kolkata, amritsar, government railway police grp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved